राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण

Tara Tandi
19 Oct 2024 3:41 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उपचुनाव-2024 एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण
x
Dungarpur डूंगरपुर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने शनिवार को जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में इलेक्ट्रॉनिंग मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित राजनीतिक समाचारों और घटनाक्रमों की मॉनीटरिंग की प्रक्रिया और संधारित किए जा रहे रजिस्टरों की जानकारी लेते हुए पेड न्यूज, सोशल मीडिया, पेड न्यूज समाचार, सोशल मीडिया, आचार संहिता के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। सी-विजिल, शिकायत निवारण कंट्रोल रूम 1950, जिला स्तरीय सामान्य नियंत्रण कक्ष में जाकर प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। सभी प्रकोष्ठों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ भी साथ थे।
Next Story