राजस्थान

Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 प्रथम रेंडमाइजेशन आयोजित

Tara Tandi
6 Nov 2024 5:35 PM IST
Dungarpur: विधानसभा उप चुनाव-2024 प्रथम रेंडमाइजेशन आयोजित
x
Dungarpur डूंगरपुर । विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतगणना कार्मिकों, माईक्रो पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए प्रथम रेण्डमाइजेशन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डूंगरपुर के कार्यालय में बुधवार को आयोजित किया गया।
बैठक में विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर प्रणाली की जानकारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रदान की गई। तद्नुसार चुनाव आयोग जयपुर द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत डूंगरपुर जिले में नियुक्त कार्मिकों के विधानसभा क्षेत्र चौरासी के लिए नियमानुसार कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया की गई।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सीमलवाड़ा श्री कपिल कोठारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डॉ. विपिन खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story