राजस्थान
Dungarpur: जिम्मेदारी से सेवा कर रहीं आंगनबाड़ी बहनों को सम्मान दिवस पर मिला वित्तीय उपहार
Tara Tandi
5 Aug 2025 3:33 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजन जयपुर बिडला सभागार में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र वह संस्कार केंद्र हैं जहां पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका शिशु की गुरु बनकर पूर्ण मातृत्व भाव से उनमें संस्कारों को गढती हैं। उन्होंने नारी को नारायणी बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में सेवा, सुरक्षा, सशक्तिकरण की भावना के साथ उनके साथ खड़ी है तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विगत दो वर्षों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने, एक हजार नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, दो हजार से अधिक मॉडल आंगनबाड़ी बनाने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन करने तथा आने वाले समय में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ उनसे जुड़ी हर समस्या का समाधान करने की बात कहीं।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों के खातों में 501 रुपए राशि का डीबीटी हस्तांतरण कर राखी उपहार प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी बहनों को छाता एवं मिठाई भी प्रदान की गई।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आईसीडीएस राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमर, शासन सचिव आईसीडीएस श्री महेंद्र सोनी, निदेशक श्री वासुदेव मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बहनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को रक्षा सूत्र भी बांधे गये।
जिला स्तरीय कार्यक्रम विजया राजे ऑडिटोरियम में विधायक सागवाड़ा श्री शंकर लाल डेचा, पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील कटारा, जिला कलेक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी श्री अशोक पटेल रणोली, पूर्व विधायक श्री गोपीचंद मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती सूर्या अहारी, नगर परिषद सभापति श्री अमृतलाल कलासुआ, समाजसेवी श्री बंशीलाल कटारा, उप सभापति श्री सुदर्शन जैन, समाजसेवी श्री गुरु प्रसाद पटेल, पूर्व जिला प्रमुख श्री माधव लाल वरहात, समाजसेवी श्री नयन सुथार, श्री पंकज जैन, श्री सुरेश फलोजिया, श्री हंसमुख पण्डया, श्री सुरमाल परमार, श्री महेश पाटीदार, श्री सुरज फलोजिया, श्री पूनम चंद लबाना के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सागवाड़ा श्री शंकर लाल डेचा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ मातृत्व भाव और गुरु भाव के साथ अपने क्षेत्र में कार्य कर रही है और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने उनके कार्य के प्रति सम्मान भाव रखते हुए पहली बार सरकार द्वारा बहनों के सुरक्षा सम्मान के लिए इस पर्व का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुशील कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भाई बनकर बहनों को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता हर काम महत्वपूर्ण है और आंगनवाड़ी की बहनें पूर्ण तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों में कौशल अभिवृद्धि और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की बात कही।
इस पूर्व अतिथियों द्वारा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास पंकज द्विवेदी मैं स्वागत उद्बोधन से अभिनंदन किया। इससेपूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन बाल अधिकारिता सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा तथा आभार प्रदर्शन वैभव पाठक द्वारा किया गया।
4100 बहनों के खातों में कुल 20 लाख 54 हजार से अधिक डीबीटी हस्तानांतरण
उपनिदेशक पंकज द्विवेदी ने बताया कि जिले में कार्यरत 4100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को राज्य सरकार की तरफ से (501 रुपए) कुल 20 लाख 54 हजार एक सौ रुपए की राशि खातों में डीबीटी तथा सभी को छाता एवं मिठाई वितरण कर राखी के उपहार स्वरूप प्रदान करते हुए बहनों का सुरक्षा और सम्मान पर्व उत्साह से मनाया गया।
TagsDungarpur जिम्मेदारी सेवा कर रहींआंगनबाड़ी बहनोंसम्मान दिवसमिला वित्तीय उपहारDungarpur Anganwadi sisters are doing responsible serviceHonor Dayreceived financial giftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





