राजस्थान

डंपर ने स्कूली बच्चों को लिया चपेट में

Admin Delhi 1
19 Aug 2023 9:21 AM GMT
डंपर ने स्कूली बच्चों को लिया चपेट में
x

जोधपुर: शहर के बनाड़ रोड पर शुक्रवार की सुबह अवैध बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार ममेरे भाईयों को चपेट मे ले लिया। इसमें दो स्कूली छात्र घायल हो गए। एक का अभी एम्स अस्पताल में उपचार जारी है। दूसरे को छुट्टी दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक डंपर को जब्त कर लिया और उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। जबकि एक डंपर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

बनाड़ थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सियारा चौकड़ी निवासी 11 साल का विक्रम पुत्र सोहललाल प्रजापत, और उसके फूफा भूंडाराम का लडक़ा अर्जुन के साथ बाइक पर स्कूल जा रहा था। बाइक पर रवि भी था। अर्जुन दोनों को बाइक पर स्कूल छोडऩे नांदड़ी की तरफ जा रहा था।

तब नांदड़ाकलां गांव से बनाड़ की तरफ आ रहे एक बजरी डंपर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एम्स अस्तपाल रैफर कर दिया गया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर के मालिक भाकरवाली ढाणी फिटकासनी निवासी सुनील विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव वालों ने एक डंपर को पहले ही पकड़ लिया था, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Next Story