राजस्थान

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

Admin4
31 Aug 2023 11:15 AM GMT
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
x
भरतपुर। भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों पक्षों से 7 लोग घायल हुए हैं। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहाड़ी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दे दी है। घटना गंगोरा गांव की है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव के रहने वाले महमूदा और उमर पक्ष में काफी समय से रंजिश चल रही थी। आज दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उमर पक्ष महमूदा के घर पहुंचा और उल्हाना देने लगा। दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे निकल आए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।
कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। घटना में महमूदा पक्ष के 5 लोग घायल हो गए और उमर पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पहाड़ी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। महमूदा पक्ष ने पहाड़ी थाने में उमर पक्ष के खिलाफ शिकायत दे दी है।
Next Story