राजस्थान

कोटा निगम की लापरवाही के कारण इस बारिश से शहर में पानी भर जाएगा

Admin Delhi 1
3 Jun 2023 9:04 AM GMT
कोटा निगम की लापरवाही के कारण इस बारिश से शहर में पानी भर जाएगा
x

कोटा न्यूज: हर साल कोटा शहर में बारिश के बाद बाढ़ के हालात बनते हैं। वहीं शहर के अंदरुनी इलाकों में नालों में जमा कचरे की वजह से पानी ओवरफ्लो होकर शहर की कॉलोनियों और बस्तियों में घुस जाता है। जिससे लोगों के मकानों में भी बारिश और नाले का पानी भर जाता है। कई इलाकों में हर साल यही परेशानी आती है। लेकिन इस बार भी यह परेशानी सामने आती नजर आ रही है। खासतौर पर कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में जहां पर पुराना कोटा शहर बसा हुआ है। यहां पर अब तक नालों की सफाई का टेंडर प्रक्रिया में है।

कोटा उत्तर निगम की ओर से अब तक बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए अब तक किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया गए है। छोटे-बड़े नाले गंदगी से अटे पड़े है। जिससे बारिश के मौसम में कई इलाको में बारिश का पानी घरों में घुसने व बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका बनी हुई है। निगम प्रशासन के पास शहर की साफ सफाई के लिए करोड़ों रुपये के संसाधन मौजूद है। शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई में काम आने वाले जेसीबी डंपर आदि मौजूद होने के बावजूद निगम प्रशासन मौजूद संसाधनों फायदा नहीं उठा पा रहा। कोटा उत्तर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा के नेतृत्व में चार दिन पहले नगर निगम आयुक्त का घेराव कर बारिश से पूर्व जल्द से जल्द नाले नालियों का टेंडर जारी कर साफ -सफाई की मांग की गई थी। आयुक्त द्वारा आश्वासन भी दिया गया। जिसके बाद निगम प्रशासन ने वार्ड वाइज छोटे बड़े नालों की जानकारी प्राप्त कर टेंडर जारी किए हैं वर्क ऑर्डर के बाद आगे काम कराया जाएगा। जबकि पिछले साल 8 जून तक नालों की सफाई का काम हो गया था।

Next Story