राजस्थान

अलवर जिला अस्पताल में सांड के मरने से एक बुजुर्ग को लगी चोट

Meenakshi
27 July 2023 7:02 AM GMT
अलवर जिला अस्पताल में सांड के मरने से एक बुजुर्ग को लगी चोट
x

अलवर: अलवर जिला अस्पताल अलवर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सांड घुस गया। परिसर में सांड के आने के बाद मरीज व परिजनों में भगदड़ मच गई। कइ लोगों के पीछे सांड दौड़ा। एक बुजुर्ग को चोट भी आई है। सांड के दौड़ने से कई लोग गिर गए। लेकिन कोई बड़ी घटना होने से बच गई। एक बार सांड को पकड़ भी लिया गया था। लेकिन वह रस्सा तुड़ा कर भाग गया। बाद में उसे दुबारा पकड़ा गया। इस बीच अस्पताल में भीड़ रही। लोग इधर उधर दुबके रहे।

नगर परिषद के दस्ते के पास रस्सा भी मजबूत नहीं नगर परिषद की पशु पकड़ गैंग के पास रस्सा भी मजबूत नहीं था। जिसके कारण सांड को तोड़कर भाग गया। जब रस्सा तोड़कर सांड भागा। उस समय कई लोग गिर गए। लेकिन सांड बाहर गेट की तरफ दौड़ा। इस कारण किसी को चोट नहीं आई। जबकि नगर परिषद के दस्ते की टीम वाहन के ऊपर बैठे-बैठे सांड को पकड़ने की काेशिश की। लेकिन दस्ते के पास ऐसे उपकरण नहीं थे कि सांड पर काबू पाया जा सके। या उसे आसानी से पकड़ा जा सके। एक बार सांड के सींग में रस्सा डालकर उसे बांध दिया गया था। लेकिन सांड ने रस्से को तोड़ दिया और भाग गया।

एक बार सांड को पकड़ लिया गया। लेकिन रस्सा तोड़ कर भाग गया। लावारिश पशुओं से चोटिल हो रहे अलवर शहर में आए दिन लावारिश पशुओं से लोग चोटिल हो रहे हेैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हर बार की तरह टालमटोल रवैया रखते हैं। गोवंश को गोशालाओं में भेजने की बात दोहराते हैं। लेकिन शहर से गाेवंश कम नहीं होता है। सड़कों पर बराबर नजर आता है। आए दिन कहीं न कहीं लावारिश पशुओं की चपेट में आमजन आते हैं। कई बुजुर्ग जान भी गंवा चुके हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया है।

Next Story