राजस्थान

फसल खराबे की तनाव से युवक ने बाड़े में लगाया फांसी का फंदा, मौत

Admin4
2 Sep 2023 9:24 AM GMT
फसल खराबे की तनाव से युवक ने बाड़े में लगाया फांसी का फंदा, मौत
x
कोटा। कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र में एक किसान ने रक्षाबन्धन के दिन घर में सुसाइड कर लिया।बताया जा रहा है कि बारिश नहीं होने से किसान को फसल खराब होने का तनाव था। उसने गायों के बांधने के बाड़े में फंदा लगा लिया। दीगोद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायत में किसान के बेटे ने सोयाबीन की फसल खराब होने से तनाव की बात लिखी है। रामगोपाल (48) ककरावदा का रहने वाला था। रामगोपाल के एक बेटी व 2 बेटे है। बेटे शुभम ने बताया कि वो रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पत्नी के साथ अपने ससुराल कैथून गया हुआ था। 31 अगस्त को सुबह साढ़े 9 बजे करीब पिता ने घर के बाड़े में फांसी लगा ली। पता लगने पर चचेरे भाई व परिवार के अन्य सदस्य पिता को फांसी से उतारा और इलाज कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए।
ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। शुभम ने बताया कि 5 बीघा खेत में सोयाबीन की फसल लगाई थी। बारिश नहीं होने से फसल खराबे की चिंता पिता को सता रही थी। उन्होंने इस बात का जिक्र परिवार में कई बार किया। हमारे पिछले दो तीन साल भी फसल भी नहीं हो रही थी।आर्थिक परेशानी के चलते डिप्रेशन में थे। दीगोद थाना हेड कॉन्स्टेबल कवल सिंह ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह साढ़े 9 बजे करीब घर के बाड़े में फांसी लगा ली। परिजनों ने सोयाबीन की फसल खराब होने से डिप्रेशन में होने की बात बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story