राजस्थान

लव मैरिज के चक्कर ने बहन ने लवर से करवाई अपने भाई की हत्या

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 1:52 PM GMT
लव मैरिज के चक्कर ने बहन ने लवर से करवाई अपने भाई की हत्या
x

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक ऐसी सनसनीखेज सामने आई जिससे सुनने के बाद आपका रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा। दरअसल, यहां एक बहन ने अपने ही भाई दर्दनाक हत्या करवा दी। लाश का ऐसा हाल करवाया कि देखकर पुलिसवालें को भी उल्टी आने लगी। यह मामला पिछले महीने दिसंबर का है जिसके बारे में सोचकर आज भी चित्तौड़गढ़वासी कांप उठते हैं। यह घटना 5 दिसंबर, 2022 को चित्तौड़गढ़ के गंगरार थाना इलाके में हनुमान मंदिर के पास का है। यहां 200 फीट गहरे एक कुएं में एक अज्ञात शख्स का शव मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शव महेंद्र राईका का था। मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक महेंद्र की बहन ने ही लव मैरिज में रोड़ा बनने पर भाई को मरवाया था।

आरोपियों ने इस घटना के बाद मर्डर के सबूत मिटाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन कानून की नजरों से नहीं बच सके। पुलिस ने इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक नाबालिग भी इसमें संलिप्त पाया गया। गंगरार इलाके के मिले के नीचे पहाड़ी की ढलान में से जब महेंद्र की लाश निकाली गई तो उसके धड़ से सिर गायब था। लाश में ऐसी बदबू आ रही थी कि किसी का उल्टी आ जाए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महेंद्र की उम्र महज 24 साल थी। वह एमपी के मंदसौर का था और चित्तौड़गढ़ में मां और दो बहनों के साथ ननिहाल में रहता था। खुलासे में पता चला की बहन के कहने पर गंगरार निवासी उसके लवर महावीर ने महेंद्र का मर्डर किया। पुलिस द्वारा की गई पूछता में पता चला कि मृतक की हत्या करने के लिए उसकी बहन तनु उर्फ तनिष्का ने ही कहा था।

हत्या के बाद आरोपियों ने महेंद्र का फोन स्विच ऑफ कर दिया। फिर रतलाम ले जाकर तनु से बात भी की थी। यहां से उसने कहा था कि महेंद्र उज्जैन में है। इसके आरोपी फोन को रतलाम में ही छोड़कर अपने घर चला गया। मुख्य आरोपी महावीर ने पुलिस को बताया कि वह मृतक का मर्डर नहीं करना चाहता था, लेकिन उसकी बहन ने उसकी हत्या करने को कहा था। उसने तनु के ही कहने पर महेंद्र को गांजा पिलाने के बाद गला दबाकर मार डाला था

Next Story