प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया
![प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/22/3616146-1123.webp)
कोटा: कोटा में प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला और हाथ की नस काट दी। इसके बाद उसने अपना गला भी काट लिया और 30 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। खदान में काम कर रहे मजदूरों का ध्यान लड़की की ओर गया। मजदूरों ने दोनों को सुकेत सीएचसी पहुंचाया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत मे झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
घटना रामगंज मंडी कस्बे के सुकेत थाना क्षेत्र के एक खदान के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। सुकेत एसएचओ रघुवीर शर्मा ने बताया कि, लोगों से जानकारी मिली है कि युवक अनिल कुमार (28) सातलखेड़ी के यादव मोहल्ला का रहने वाला है।
वहीं 26 साल की गीता (बदला हुआ नाम) भी सुकेत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। ये दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन इनका पिछले 4-5 सालों से अफेयर चल रहा है। दोनों कोटा स्टोन खदान में मजदूरी करते हैं। रोजाना की तरह दोनों गुरुवार को खदान पर काम करने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)