राजस्थान

जनहानि होते-होते टली, बरसात से एक मकान हुआ धराशाही

Admin4
9 Oct 2022 1:26 PM GMT
जनहानि होते-होते टली, बरसात से एक मकान हुआ धराशाही
x

कोटकासिम। अलवर के कोटकासिम में 24 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बरसात से जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। बरसात की लगातार झड़ी से जीवन थम सा गया है। जिसके चलते कोटकासिम क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। इतना ही नहीं लगातार हो रही बरसात के कारण शनिवार रात्रि को एक मकान की छत गिरने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। लेकिन जनहानि होते-होते टल गई। रात के समय परिवार के लेाग अन्य कमरों में सोए हुए थे।

अचानक रात के समय 1 बजे धमाके आवाज के साथ कमान की छत गिरने से परिवार सहित आस-पास के लोगों की नींद खुल गई तथा आवाज की दिशाओं में दौडे़। लेकिन कमरे के अंदर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं होने से जनहानि होते-होते टल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बरसात के कारण क्षेत्र के गांव लाडपुर में शनिवार रात्री को लाडपुर निवासी सत्यबीर शर्मा पुत्र लीलाराम शर्मा के मकान के एक कमरे की छत धमाके साथ गिर गई। साथ ही दिवार भी टूटने से घरेलू सामान दब गया।

हालांकि, इस दौरान मकान में कोई भी परिवार का सदस्य नहीं होने से जनहानि होते-होते टल गई। घटना के बाद ग्रामीणों को जमघट लगा रहा। वही इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गई। रविवार को भी दिनभर बरसात की झडी़ का दौर जारी रहने से ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे। जिसके चलते बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Admin4

Admin4

    Next Story