राजस्थान

देखभाल के अभाव में परकोटे के अस्तित्व पर छाए संकट के बादल

Admin Delhi 1
24 Dec 2022 1:46 PM GMT
देखभाल के अभाव में परकोटे के अस्तित्व पर छाए संकट के बादल
x

झालरापाटन न्यूज़: नगर का ऐतिहासिक परकोटा इन दिनों लगातार अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। शहर के तलाई मोहल्ले के पास सरेआम परकोटे पर निर्माण कार्य चलाया जा रहा है, जो सभी को स्पष्ट दिखाई भी दे रहा है। बावजूद इसके अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने से प्रशासन परहेज कर रहा है और सूचना मिलने और मौका देखने के बाद भी अतिक्रमणकारी पर कार्यवाही नही करने से शहर के अतिक्रमियों के हौसले बुलंद है। जिससे शहर के बचे-खुचे परकोटे का अस्तित्व भी आज संकट में है। वो दिन भी दूर नही जब यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर शहर परकोटा केवल किताबो के पन्नो तक सीमित रह जाएगा। शहर के जागरूक लोगों का कहना है कि समय रहते परकोटे का संरक्षण करना आवश्यक है, क्योंकि यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर है।

लोगों ने धरोहर को बचाने की लगाई गुहार:

लोगों ने इस पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्यों को तुरंत प्रभाव से ध्वस्त कर धरोहर को बचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए।

परकोटे के बजाए नजर आती हैं इमारतें

लागों ने बताया कि केवल राजनीति और वोट बैंक के खातिर अतिक्रमण होने देने से धीरे-धीरे शहर का यह विशाल परकोटा अब कई जगह पर केवल इमारतों के रूप में दिखाई देने लगा है। जो चिंता और चिंतन का विषय है।

अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

- वर्षा जैन, नगर पालिका अध्यक्ष

Next Story