राजस्थान
डिस्पोजेबल बिजनेस की आड़ में नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ा
Tara Tandi
31 March 2024 12:55 PM IST

x
श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर पुलिस ने डिस्पोजेबल बिजनेस की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नशे की 25 हजार 500 गोलियां बरामद की हैं। युवक शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह श्याम नगर पुलिया के पास के इलाके से पैदल आ रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को रोका तो वह घबरा गया। शक पुख्ता होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास साढ़े पच्चीस हजार नशे की गोलियां मिलीं। इस पर पुलिस आरोपी युवक नीरज कुमार पुत्र हीरानंद को थाने ले आई।
युवक को शहर की श्याम नगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। इस इलाके से पहले भी कई बार नशे के कारोबार में लिप्त लोग मिल चुके हैं। पुलिस अब युवक से मुख्य सप्लायर का पता लगा रही है, जिससे नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की जानकारी सामने आ सके।
Tagsडिस्पोजेबल बिजनेसआड़ में नशेकारोबारपुलिस पकड़ाDisposable businessdrug trade under coverpolice caughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





