राजस्थान

दौसा में पेयजल सुविधा, अब 7 दिन की बजाय 4 दिन में होगी सप्लाई

Shantanu Roy
31 July 2023 11:50 AM GMT
दौसा में पेयजल सुविधा, अब 7 दिन की बजाय 4 दिन में होगी सप्लाई
x
दौसा। बांदीकुई पेयजल समस्या झेल रहे शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जलदाय विभाग ने 90 लाख रुपए की लागत से शहर के लिए 6 नलकूप स्वीकृत कराए है। ये नलकूप अगस्त माह मे चालू होगे। इससे करीब 6 लाख लीटर पानी का उत्पादन बढे़गा। शहर की पेयजल सप्लाई का अंतराल 7 दिन की जगह 4 दिन ही रह जाएगा। शहर में पेयजल समस्या लंबे समय से है। यहां 7 दिन में एक बार पेयजल सप्लाई होती है। ऐसे में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग ने शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए 90 लाख रुपए की लागत से 6 नए नलकूप स्वीकृत कराए है। इन नलकूपों को बाणगंगा नदी में कराए जाएंगे। विभाग द्वारा नलकूप लगाने का काम अगस्त माह मे पूरा कर इन्हें चालू कर देगा। 7 दिन की जगह 4 दिन में होगी पेयजल सप्लाईबाणगंगा नदी में 6 नए नलकूप लगने के बाद जलदाय विभाग को 6 लाख लीटर पानी और मिलेगा। वर्तमान में विभाग को रोजाना 12 लाख लीटर पानी मिल रहा है। जिससे विभाग 7 दिन में एक बार पेयजल सप्लाई कर रहा है। लेकिन 6 नए नलकूप लगने के बाद विभाग को रोजाना 18 लाख लीटर पानी मिलने लगेगा। इससे पेयजल सप्लाई का अंतराल चार दिन रह जाएगा। 6 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
Next Story