राजस्थान

डॉ. महेश जोशी का सरकारी मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा

Admin Delhi 1
18 Feb 2023 2:49 PM GMT
डॉ. महेश जोशी का सरकारी मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा
x

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को उसे मंजूर कर लिया। डॉ. जोशी अब केवल जलदाय विभाग के मंत्री रहेंगे। अधिकृत सूत्रों के अनुसार डॉ. जोशी ने सरकारी मुख्य सचेतक पद से आठ फरवरी को ही इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में एक व्यक्ति-एक पद की मांग के चलते डॉ. जोशी ने यह निर्णय लिया है और सरकारी मुख्य सचेतक के पद को छोड़ दिया। डॉ. जोशी को 15 जनवरी 2019 को सरकारी मुख्य सचेतक बनाया था। उसके बाद मंत्रिमंडल फेरबदल में 21 नवम्बर, 2021 को उनको काबीना मंत्री बनाकर जलदाय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी।

गत 25 सितम्बर को जयपुर में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस आलाकमान ने डॉ. जोशी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जोशी के साथ ही मंत्री शांति धारीवाल और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को भी विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के मामले में नोटिस दिए थे। डॉ. जोशी 1998 से 2003 में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उस कार्यकाल में उन्हें सरकारी उप मुख्य सचेतक बनाया था। उसके बाद 2009 ये 2014 तक जयपुर के सांसद रहे। 2018 में हवामहल से 15वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।

Next Story