राजस्थान

डोटासरा ने रंधावा के भारत जोड़ो यात्रा कैंप पहुंचने पर किया ज़ोरदार स्वागत

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 4:57 PM IST
डोटासरा ने रंधावा के भारत जोड़ो यात्रा कैंप पहुंचने पर किया ज़ोरदार स्वागत
x

कोटा: कांग्रेस के नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा (Sukhwinder Singh Randhawa) पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आज यहां यात्रा कैंप पहुंचे । श्री रंधावा के कैंप पहुंचने पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया। श्री रंधावा यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार देर रात कोटा पहुंचने के बाद आज दोपहर यात्रा कैंप पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि श्री अजय माकन के इस्तीफे के बाद प्रदेश प्रभारी बनने के बाद श्री रंधावा पहली बार राजस्थान आये हैं।

Next Story