राजस्थान
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन
Tara Tandi
29 Feb 2024 1:21 PM GMT
![विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/29/3569176-untitled-1.webp)
x
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को यहां झालाना संस्थानिक क्षेत्र में स्थित जयपुर दूरदर्शन केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण और उनकी निरन्तर देखभाल के लिए आह्वान किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का यहां दूरदर्शन केन्द्र पर राजस्थान के लोकप्रिय कार्यक्रम "धरती धोरां री" में एक विशेष साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया। "धरती धोरां री" कार्यक्रम का यह विशेष एपिसोड दिनांक 2 मार्च, 2024 को प्रातः 8:45 बजे और 11:15 बजे डीडी राजस्थान पर प्रसारित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का केन्द्र पर पहुँचने पर कार्यालय प्रमुख श्री सतीश देपाल और कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती सीमा विजय ने गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष की इस विशेष रिकॉर्डिंग के दौरान समाचार प्रमुख श्रीमती मंजू मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी श्री एच.पी.मीणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री रंगलाल बैरवा, कार्यक्रम अधिकारी श्री डॉ. वासुदेव शर्मा, श्री संजीव कुमार शर्मा, संपर्क अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार परिहार व प्रोड्यूसर श्री चेतन प्रकाश समेत केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsविधानसभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीविशेष साक्षात्कारप्रसारण दूरदर्शनAssembly SpeakerVasudev Devnanispecial interviewbroadcast Doordarshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story