राजस्थान

चिकित्सक की कमी मरीजों पर पड़ रही भारी

Admin Delhi 1
16 Dec 2022 3:01 PM GMT
चिकित्सक की कमी मरीजों पर पड़ रही भारी
x

खानपुर: खानपुर राजस्थान की बहुत बड़ी तहसील है। खानपुर उपखंड में आस पास के छोटे गांव बहुत सारे आते हैं, यहा पर बहुत सालों से महिला चिकित्सक नहीं है। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और गांव से दूर दराज से महिलाएं यहां पर आती है। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। खानपुर अस्पताल में एक डॉक्टर जो मरीजों को देख रहे थे लेकिन भीड़ बहुत सारी मरीजों का नंबर आना ही मुश्किल है। मरीज रमेश कुमार का कहना है कि 2 घंटे से लाइन में खड़े हुए हैं पर उनका नंबर तक नहीं आ रहा है। डॉक्टर के अभाव के कारण मरीज बिना दिखाएं वापस लौट जाते हैं और गंभीर बीमारी होने पर भी उनकी समय पर जांच नहीं हो पाती है जो गरीब व्यक्ति है उनका सहारा तो सरकारी अस्पताल ही रहता है जिस पर वह आश्रित रहता है और वहां से ही वह बिना इलाज के लौट जाए यह मरीज के साथ कैसी विडंबना है। ऐसे ही हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक और विशेषज्ञ चिकित्सक की बहुत जरुरत है। मरीजों का कहना है कि खानपुर में एक महिला चिकित्सक का होना जरूरी हैं।

खानपुर सार्वजनिक अस्पताल में स्टाफ की कमी है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

- डॉ धीरेंद्र गोपाल मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी

Next Story