राजस्थान

होटल टाउनहाउस के बाथरुम में मिली डॉक्टर की लाश, इलाके में हड़कंप

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 3:01 PM GMT
होटल टाउनहाउस के बाथरुम में मिली डॉक्टर की लाश, इलाके में हड़कंप
x

जयपुर न्यूज़: विधायक पुरी थाना इलाके में अशोक मार्ग में स्थित होटल टाउनहाउस के कमरे के बाथरूम में डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अशोक मार्ग स्थित होटल टाउनहाउस की बाथरूम में वृद्ध डॉक्टर का शव पड़ा था। जब होटल कर्मी कमरे के अंदर पहुंचा तो शव को देख कर चीख पड़ा। तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। होटल कर्मियों की सूचना पर विधायक पुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जयपुर एफएसएल सिटी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि मृतक का नाम डॉक्टर मनु जैन था। डॉ जैन साल 2013 में सवाई मानसिंह अस्पताल से रिटायर हुए थे, लेकिन पिछले एक साल 2021 से डॉ मनु जैन परिवार से अलग रह रहा था। बताया जा रहा है कि मनु जैन के दो पत्नियां थी। इसी के चलते दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। ज्यादातर डॉक्टर मनु जैन पिछले 1 साल से होटल में ही अपना समय बिताता था। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। इससे पहले भी मृतक की बाईपास सर्जरी हो चुकी है।

Next Story