राजस्थान

डीएलबी ने कोटा दक्षिण निगम में भेजी मशीन: अब फटका मशीन करेगी पॉलिथीन से कचरा अलग

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 2:51 PM GMT
डीएलबी ने कोटा दक्षिण निगम में भेजी मशीन: अब फटका मशीन करेगी पॉलिथीन से कचरा अलग
x

कोटा: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे नगर निगम में कर्मचारी तो नहीं लगाए जा रहे हैं। जबकि संसाधनों की भरमार की जा रही है। जिन मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा है वे भी निगम को भेज दी गई है। अब पॉलिथीन से कचरा अलग करने के लिए नगर निगम कोटा दक्षिण को फटका मशीन डीएलबी से भेजी गई है। कोटा में पहले जहां एक ही नगर निगम थी। उस समय में सफाई से लेकर अन्य संसाधनों की इतनी अधिक कमी थी कि आवश्यकता पड़ने पर संसाधन तक उपलब्ध नहीं हो पाते थे। फिर चाहे सीवर मशीन हो या ट्रेक्टर ट्रॉली। टिपर हो या अन्य वाहन। लेकिन दो नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण बनने और दोनों में कांग्रेस के बोर्ड बनने के बाद निगम में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। छोटे से छोटे संसाधन से लेकर बड़ी से बड़ी मशीनों तक की उपलब्धता निगम में है। वह भी इतनी अधिक कि उनका उपयोग तक नहीं हो पा रहा है। नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तो कई संसाधन क्रय किए गए हैं। वहीं स्वायत्त शासन विभाग(डीएलबी) की ओर से भी मशीनें व संसाधनों को लगातार भेजा जा रहा है। हालत यह है कि उन मशीनों को रखने के लिए निगम के गैराज में जगह तक नहीं है।

कोटा दक्षिण में भेजी फटका मशीन: डीएलबी की ओर से कुछ समय पहले ही नगर निगम कोटा दक्षिण के लिए एक फटका मशीन भेजी गई है। वह मशीन निगम के गैराज में रखी है। इस मशीन का उपयोग पॉलिथीन से कचरा अलग करने में किया जाएगा। यह काम ट्रेचिंग ग्राउंड में किया जाना है। लेकिन कोटा दक्षिण निगम में तो ट्रेचिंग ग्राउंड ही नहीं है। ट्रेचिंग ग्राउंड नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र के नांता में है। कोटा दक्षिण निगम में ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं होने से अभी तक इस फटका मशीन का उपयोग तक नहीं हो सका है।

ऐसे काम करेगी यह मशीन: जिस तरह से गेहूं और मोटे अनाज को साफ करने के लिए बड़े चलने का उपयोग किया जाता था। उसी तरह से कचरे से पॉलिथीन अलग करने का काम करेगी फटका मशीन। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर से रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा निकल रहा है जिसे ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। उस कचरे में सभी तरह का कचरा शामिल है। जिसमें पॉलिथीन भी है। उस कचरे से पॉलिथीन को अलग व साफ करने का काम फटका मशीन करेगी। इस मशीन को ट्रेचिंग ग्राउंड में लगाया जाएगा। इस मशीन में तीन तरह की जालियां लगी हुई हैं। इस मशीन में कचरे को डाला जाएगा। जिसके चलने पर वह तेज गति से हवा फेकेगी। जिससे एक जाली में ठोस कचरा अलग होकर गिरेगा। दूसरी जाली में पॉलिथीन साफ होकर गिरेगी। तीसरी जाली में अन्य कचरा अलग हो जाएगा। इसके बाद उस साफ पॉलिथीन को फैक्ट्रियों में भेज जाएगा। जिसका उपयोग सीमेंट बनाने व अन्य काम में लिया जा सकेगा। साथ ही पॉलिथीन से नालियां जाम होने की समस्या का भी समाधान होगा।

कोटा उत्तर में भी आएगी ऐसी मशीन: निगम अधिकारियों के अनुसार अभी तो डीएलबी ने एक फटका मशीान कोटा दक्षिण निगम में भेजी है। इसी तरह की एक मशीन कोटा उत्तर निगम मं भी आने की संभावना है।

इनका कहना है:

डीएलबी से कुछ समय पहले एक फटका मशीन कोटा दक्षिण निगम को भेजी गई है। यह कचरे से पॉलिथीन को अलग कर साफ करने का काम करेगी। ट्रेचिंग ग्राउंड कोटा उत्तर निगम में होने से इसे वहां स्थापित किया जाएगा। हालांकि अभी इसका उपयोग नहीं हो सका है। शीघ्र ही इसे काम में लिया जा

Next Story