राजस्थान

दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ संबोधन

Admindelhi1
26 Oct 2026 9:34 AM IST
दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ संबोधन
x
किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं दीया कुमारी, सुनी ‘मन की बात’

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को अजमेर के किशनगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मानव कल्याण, महिला सशक्तिकरण और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज के सर्वांगीण विकास, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दिया कुमारी ने कहा कि देश की उपलब्धियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे लोगों को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनने के साथ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

Next Story