राजस्थान

नवरात्रि में दिवाली मेंटीनेंस वर्क, सुबह 10 से 2, दोपहर 2 से 6 बजे पावर कट

Admin4
27 Sep 2022 1:59 PM GMT
नवरात्रि में दिवाली मेंटीनेंस वर्क, सुबह 10 से 2, दोपहर 2 से 6 बजे पावर कट
x
दिवाली त्योहारी सीजन से पहले नवरात्रि में भी जयपुर डिस्कॉम में मेंटेनेंस का काम जोरों पर चल रहा है। जयपुर में आज 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। भांकरोटा, नारायण विहार, जयसिंहपुरा रोड, विद्याधर नगर, सीकर रोड, हरमाड़ा, नींदड़ मोड़, टोड़ी मोड़, झोटवाड़ा, जगन्नाथपुरी, सिंहभूमि, ऑफिसर्स कैम्पस पानीपेच आरपीए रोड, नौ दुकान, नेहरू नगर, दिल्ली रोड, गांधी सर्किल, हीदा की मोरी, चांदमार, रावण चौराहा, सूरजपोल मंडी, गोवर्धनपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, परसरामपुरिया सर्किल, बढ़ारना, रोहिणी विहार, पेंटर कॉलोनी, पटेल नगर समेत करीब एक चौथाई शहर में बिजली गुल रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद
भांकरोटा इलाके में कमला नेहरू नगर, सुभाष कॉलोनी, कनक विहार, केसीसी नगर, जैन विहार, उमा कॉलोनी, नेहरू नगर, सरिता विहार, गोकुल वाटिका, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी।
-अजमेर रोड मानसरोवर एक्सटेंशन से लगते नारायण विहार, नारायण सागर, पंचोली विहार, जयसिंहपुरा रोड और आस-पास का एरिया।
-विद्याधर नगर सेक्टर 6, सहयोग अपार्टमेंट, केंद्रीय विहार, सीकर रोड, हरमाड़ा, गायत्री नगर, नींदड़ मोड़, टोडी मोड़ और आस-पास का एरिया।
-झोटवाडा में बोरिंग चौराहा, जगन्नाथपुरी, उद्योग नगर, निवारू रोड, लक्ष्मीनारायण विहार, जनक मार्ग, सिंहभूमि और और आसपास का एरिया।
-वैशाली सी ब्लॉक, ऑफिसर्स कैम्पस, आरएफसी कॉलोनी, अशोक विहार, सोलह कोठी, नौ दुकान, RPA रोड, नेहरू नगर, सुखीजा विहार, श्याम विहार, गोविंदम रेजीडेंसी, गणपति विहार, प्रदीप नगर, वेलकम कॉलोनी और आस-पास का एरिया।
-दिल्ली रोड, ईदगाह, पाडा मंडी, खटीकों की मंडी, गणेशपुरी, लक्ष्मीनारायणपुरी, देवभूषण कॉलोनी, वन विहार, लबलबी की बस्ती कोठी, श्यामपुरी, हरिजन बस्ती।
-तत्कालेश्वरपुरी, हीदा की मोरी, गलता गेट, चांदमारी, ऊंडा महादेव, टिब्बेश्वर महादेव, व्यास कॉलोनी, रावण का चौराहा, हाथियों की थान, चौगान स्टेडियम, चंद्रमहल कॉलोनी, इत्र की मोरी और आस-पास का एरिया।
-दिल्ली रोड, हुडको, सूरजपोल मंडी, आरएसी, टेलिफोन एक्सचेंज, आमागढ़, गोवर्धनपुरी और आसपास का एरिया।
-ऑटोमोबाइल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, अमृतपुरी मोरी, सेठी कॉलोनी, खारादियों की मस्जिद, गांधी सर्किल और आसपास का एरिया।
दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद
-नारायण विहार बी-ब्लॉक, नारायण विहार के-ब्लॉक, नारायण सागर और आस-पास का एरिया।
-विद्याधर नगर गेल इंडिया, विधाधर नगर सेक्टर 5, LIC फ्लैट्स सम्पूर्ण एरिया, परसरामपुरिया सर्कल और आसपास का एरिया।
- बढ़ारना रोड, राधागोविन्द विहार, ईश्वर नगर, कृष्णकुंज, रोहिणी विहार और आसपास का एरिया।
- झोटवाड़ा में ग्रीन पार्क, निर्मल विहार, वैष्णव विहार, पेंटर कॉलोनी, पटेल नगर मेन रोड और आसपास का एरिया।

न्यूज़ क्रेडिट: aapkarajasthan

Next Story