राजस्थान

धौलपुर में दीपावली मिलन समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित कर बढ़ाया मान

Admindelhi1
29 Nov 2026 12:45 PM IST
धौलपुर में दीपावली मिलन समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित कर बढ़ाया मान
x
धौलपुर अभिभाषक संघ का सम्मान समारोह, न्यायिक अधिकारियों और वकीलों ने की शिरकत

धौलपुर: दीपावली मिलन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान के बहाने धौलपुर में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया। शुक्रवार रात जैन धर्मशाला में धौलपुर अभिभाषक संघ की ओर से आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने कहा कि ऐसे आयोजन न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच सहयोग बढ़ाते हैं। उन्होंने जूनियर वकीलों को अदालत में अधिक समय बिताकर अनुभव हासिल करने की सलाह दी। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं से नए वकीलों का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने इसे संघ की पुरानी परंपरा बताते हुए न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए आभार जताया। समारोह में विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी, संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Next Story