राजस्थान

सम्भागीय आयुक्त श्र मीणा ने की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा

Tara Tandi
11 Sept 2023 7:18 PM IST
सम्भागीय आयुक्त श्र मीणा ने की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा
x
सम्भागीय आयुक्त श्री सी.आर.मीणा ने सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अजमेर उत्तर तथा अजमेर दक्षिण विधान सभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री परसाराम तथा उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल ने अपने क्षेत्र की प्रगति से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची को अद्यतन करने के कार्य को गम्भीरता के साथ करने के निर्देश दिए। निर्वाचक आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।
Next Story