राजस्थान
अलवर राजघराने में जिला वैज्ञानिक कबाड़ी प्रतियोगिता:उद्घाटन में जिला प्रमुख बोले- शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
Mohammed Raziq
4 Oct 2023 11:16 AM IST

x
प्रतियोगिता:उद्घाटन में जिला प्रमुख बोले- शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
राजस्थान नीमराना के राजवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आज जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में अलवर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित यादव मौजूद रहे।
जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल भी खेलना अवश्य चाहिए। ललित यादव ने कहा कि खेल जगत में अपना योगदान देते हुए देश और समाज का नाम रोशन किया जा सकता है। शिक्षा के साथ साथ खेल क्षेत्र में भी उच्च गरिमा हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर गोपीचंद शर्मा, जिला पार्षद भीमराज यादव, राकेश जाट, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुप यादव, राजवाड़ा सरपंच रजनी मामचंद, पंचायत समिति सदस्य ऋषिराज, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र तक्षक, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जयभगवान, शिक्षाविद सतीश यादव, मनोज यादव मौजूद रहे।
Next Story





