राजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ 1 सितम्बर

Tara Tandi
27 Aug 2023 11:23 AM GMT
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ 1 सितम्बर
x
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का कलस्टर, ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के सफलतम आयोजन के बाद 1 से 6 सितम्बर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी है।
जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया ने बताया कि ओलम्पिक खेलों की तृतीय चरण की प्रतियोगिता एक सितम्बर से आयोजित होगी जिसमें राजीव गांधी ग्रामीण खेलों में एक ब्लॉक से कुल 133 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल व रस्सा-कशी की प्रतियोगिताएँ आयोजित होगी। इसी प्रकार राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में एक कलस्टर से 146 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल व फुटबॉल खेल होंगे।
जिला स्टेडियम प्रभारी रतनसिंह मंडलावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर की ग्रामीण खेलों में कुल महिला पुरूषों की 55 टीमों के 648 खिलाड़ी भाग लेंगे वहीं सांचौर की 54 टीमों के 633 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रकार शहरी ओलम्पिक खेलों में जालोर के 48 टीमों के कुल 307 खिलाड़ी भाग लेंगे वही सांचौर की 24 टीमों के कुल 168 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे ट्रेक सूट
खेल विभाग के निर्देशानुसार राजीव गांधी ओलम्पिक खेलां में विजेता खिलाड़ियों को ट्रेक सूट ,मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए 5 दिन की भोजन एवं प्रतियोगिता स्थल पर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के दौरान भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
ब्लॉक स्तर पर विजेता ले रहे है जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में दूसरे चरण की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता ग्राम पंचायतों की टीमें एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के प्रथम चरण की कलस्टर स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जालोर ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में नून एवं महिला वर्ग में बादनवाडी, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की आकोली, टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में बागरा व महिला वर्ग में सांकरणा, खो-खो महिला वर्ग की सामतीपुरा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में देसू व महिला वर्ग में मड़गाव, फुटबॉल में पुरूष वर्ग में बागरा व महिला वर्ग देबावास तथा रस्साकशी महिला वर्ग में सियाणा की टीम भाग लेगी। जालोर ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 60 पुरूष व 72 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
जसवन्पुरा ब्लॉक की विजेता टीमें
जसवन्तपुरा ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पूरण एवं महिला वर्ग में बासड़ा धनजी, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की चान्दूर, टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में गजीपुरा व महिला वर्ग में तवाव, खो-खो महिला वर्ग की गजीपुरा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग व महिला वर्ग दोनों में सावीधर, फुटबॉल में पुरूष व महिला दोनों वर्ग सीकवाडा तथा रस्सा-कशी महिला वर्ग में पूनगकलां की टीम भाग लेंगी। जसवन्तपुरा ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 58 पुरूष व 68 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
भीनमाल ब्लॉक की विजेता टीमें
भीनमाल से ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में फागोतरा एवं महिला वर्ग में पुनासा, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की दांतीवास, टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में पुनासा व महिला वर्ग में भरूड़ी, खो-खो महिला वर्ग की कोरा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में थोबाऊ व महिला वर्ग में पुनासा, फुटबॉल में पुरूष वर्ग में नरता व महिला वर्ग फागोतरा इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में फागोतरा की टीम भाग लेगी भीनमाल ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 60 पुरूष व 73 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
आहोर ब्लॉक की विजेता टीमें
आहोर ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कवराड़ा एवं महिला वर्ग में निम्बला,शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की बांकली,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में आहोर व महिला वर्ग में चादराई,खो-खो महिला वर्ग की अजीतपुरा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग मेंकवराड़ा व महिला वर्ग में अजीतपुरा,फुटबॉल में पुरूष वर्ग में हरजी व महिला वर्ग पादरली इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में रामा की टीम भाग लेगी आहोर ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 59 पुरूष व 71 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
सायला ब्लॉक की विजेता टीमें
सायला ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में डाबली एवं महिला वर्ग में उनड़ी, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की तिलोड़ा,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में सायला व महिला वर्ग में ओटवाला,खो-खो महिला वर्ग की विषाला, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में जिवाणा व महिला वर्ग में डांगरा,फुटबॉल में पुरूष व महिला वर्ग सुराणा इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में उम्मेदाबाद की टीम भाग लेगी सायला ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 55 पुरूष व 72 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
सांचौर ब्लॉक की विजेता टीमें
सांचौर ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पमाणा एवं महिला वर्ग में मेडाजागीर , शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की खारा,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में बिजरोल व महिला वर्ग में पहाडपुरा,खो-खो महिला वर्ग की हरियाली, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में पमाणा व महिला वर्ग में पालडी,फुटबॉल में पुरूष व महिला वर्ग डबाल इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में प्रतापपुरा की टीम भाग लेगी सांचोर ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 60 पुरूष व 73 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
बागोड़ा ब्लॉक की विजेता टीमें
बागोड़ा ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में राह एवं महिला वर्ग में सेवड़ी,शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की भालनी,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में कूका व महिला वर्ग में जेतू,खो-खो महिला वर्ग की लाखनी, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में रंगाला व महिला वर्ग में कावतरा,फुटबॉल में पुरूष वर्ग में वाडाभाडवी इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में भालनी की टीम भाग लेगी बागोड़ा ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 59 पुरूष व 55 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
चितलवाना ब्लॉक की विजेता टीमें
चितलवाना ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में हेमागुडा एवं महिला वर्ग में मेघावा, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की सिवाणा,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में आकोली व महिला वर्ग में काछेला,खो-खो महिला वर्ग की परावा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में सेसावा व महिला वर्ग में सूंथडी,फुटबॉल में पुरूष वर्ग में मेघावा व महिला वर्ग काछेला इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में परावा की टीम भाग लेगी चितलवाना ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 56 पुरूष व 71 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
रानीवाड़ा ब्लॉक की विजेता टीमें
रानीवाड़ा ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में जोडवास एवं महिला वर्ग में बामनवाडा,शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की मेत्रीवाड़ा,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष व महिला वर्ग में करवाडा,खो-खो महिला वर्ग की जोडवास, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में कोडका व महिला वर्ग में जोडवास,फुटबॉल में पुरूष वर्ग में डुंगरी व महिला वर्ग करवाडा इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में बडगांव की टीम भाग लेगी। रानीवाड़ा ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 59 पुरूष व 69 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
सरनाऊ ब्लॉक की विजेता टीमें
सरनाऊ ब्लॉक से कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में राजीवनगर एवं महिला वर्ग में पांचला, शूटिंग वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग की सरनाउ,टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरूष वर्ग में सेड़िया व महिला वर्ग में लाछीवाडा,खो-खो महिला वर्ग की सुरावा, वॉलीबॉल में पुरूष वर्ग में कोटड़ा व महिला वर्ग में लाछीवाडा,फुटबॉल में पुरूष व महिला वर्ग गुन्दाउ इसी तरह रस्साकस्सी महिला वर्ग में राजीवनगर की टीम भाग लेगी । सरनाउ ब्लॉक से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 59 पुरूष व 72 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति
27 अगस्त 2023, 04:38 PM
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ 1 सितम्बर से
27 अगस्त 2023, 04:31 PM
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 14 सदस्य ट्रेनी अधिकारियों का दल फील्ड स्टडी व रिसर्च के लिए पहुँचा जालोर दल आहोर व जसवंतपुरा क्षेत्र के ग्रामों में करेंगा अध्ययन
27 अगस्त 2023, 04:18 PM
Next Story