राजस्थान
जिला स्तरीय राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Tara Tandi
30 Aug 2023 12:14 PM IST

x
।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को ओलिंपिक खेलों के लिए बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता स्थल का चयन, टीमों का गठन, खिलाड़ियों की संख्या, खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रभारी, शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति, खिलाड़ियों के परिवहन की व्यवस्था, रात्रिकालीन निवास की व्यवस्था, भोजन, नियंत्रण कक्ष,खेल प्रतियोगिता समिति, उद्घाटन, सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में सीकर उपखण्ड अधिकारी जय कोशिक, नेछवा अभिमन्यु कुंंतल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शीशराम, प्रारंभिक लालचंद नहलिया, खेल अधिकारी अशोक कुमार सहित व्यवस्थाओं से जुड़े संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Next Story





