
x
राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार) द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2023 का आयोजन 3 अगस्त को प्रातः 10.15 बजे नोजगे पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में किया जायेगा।
सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री डूंगरराम गेदर आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। श्रीकरणपुर विधायक श्री गुरमीत सिंह कुनर, गंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़, सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चन्द्र जांगिड़, जिला प्रमुख श्री कुलदीप इंदौरा, सांसद श्री निहालचंद, सूरतगढ़ विधायक श्री रामप्रताप कासनिया, रायसिंहनगर विधायक श्री बलवीर लूथरा, अनूपगढ़ विधायक श्री संतोष बावरी और नगरपरिषद सभापति श्रीमती करूणा चांडक विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला कलक्टर श्री अंशदीप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Tara Tandi
Next Story