राजस्थान

जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

Tara Tandi
16 Sep 2023 3:17 PM GMT
जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित
x
जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन शनिवार को माहेश्वरी इन्टरनेशनल स्कूल किशनगढ़ मेें किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयेाजन का उद्देश्य पर्यावरण के सम्बन्ध में चेतना विकसित करना है। नई पीढ़ी में पर्यावरण की जागरूकता पैदा होगी। व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएगा। हमें अधिक से पौधे लगााना चाहिए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा कर वृक्ष बनाने का संकल्प लें। विद्यालय के विद्यार्थियों को छोटे-छोटे स्थान आवंटित कर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए।
मुख्य वन संरक्षक श्री शारदा प्रताप सिंह ने कहा कि हमे पृथ्वी पर जीवन को निरन्तर बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। पेड,़ पौधे तथा वन्य जीवन के अस्तिव के लिए जल आवश्यक है। माहेश्वरी इन्टरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष श्री ताराचन्द माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष युगल, अर्जुन सहित औषधिय पौधे लगे हुए है। अब विद्यार्थियों के मध्य पौधारोपण ड्राईव चलाया जाएगा। समारोह में वन विभाग के द्वारा आयोजित निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें पायल राठौड़, पुष्पा चौधरी, तनीषा मीणा एवं कोमल बैरवा शामिल थी।
सर्व मित्र श्री सुखदेव भट्ट ने कोबरा टीम राजस्थान पुष्कर के बारे में जानकारी देकर बेजुबान जानवरों को बचाने का आह्वान किया। किशनगढ़ के आबादी क्षेत्र में विचारण कर रहे सर्प को रात्री 1.30 बजे पकड़कर रेस्क्यू किया गया। समारोह में उन्होंने किसानों का मित्र कहे जाने वाले रेट स्नेक धामण (घोड़ा पछाड़) का प्रदर्शन कर विषहीन सर्पों की जानकारी दी। समारोह के पश्चात् विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समस्त व्यक्तियों ने मतदान की शपथ ली। पर्यावरण गीत ये धरती ये सूरज ये तारे प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट, उप वन संरक्षक श्री अभिमन्यु सहारण, सहायक वन संरक्षक श्री मुलकेश कुमार सलवान, तहसीलदार श्री शैतान यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जगदीश शर्मा, प्रधानाचार्य श्री रामेश्वर चौधरी सहित विभागीय अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Next Story