राजस्थान
Churu में पर्यावरण संरक्षण पर जिला स्तरीय आयोजन, कई अधिकारी रहे शामिल
Tara Tandi
5 Jun 2025 7:14 PM IST

x
Churu चूरू । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत, संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीसीएफ वीरेन्द्र कृष्णिया, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हम हमारी पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की सोच विकसित करें। हम सभी संकल्पित होकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। वर्तमान में घटते भूजल स्तर के लिए हमें गंभीरता से चिंतन करना होगा तथा घरों, संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर कुण्डों व टांकों का निर्माण कर उनका संरक्षण, संवर्द्धन करना होगा। इसी के साथ रिचार्ज स्ट्रक्चर आदि के माध्यम से बरसात के पानी से भी भूजल स्तर बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपने घर, मोहल्ले व गांव से शुरूआत करें।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि हमारा क्षेत्र मरूस्थलीय है। यहां पानी के अभाव के लिए हम सभी को गहनता से चिंतन करना होगा। पानी की बूंद—बूंद बचाने का संकल्प ही मानवता के अस्तित्व के लिए वरदान साबित होगा। इस मुहिम में बच्चों को जोड़ें तथा भावी पीढ़ी में भी पर्यावरण संरक्षण के संस्कार संचरित हों।
प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने कहा कि सृष्टि में पर्यावरण का विशेष महत्व है। हमने आधुनिकता के कारण पर्यावरण का बहुत नुकसान पहुंचाया है। प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर दोहन व प्लास्टिक रूपी दुश्मन का अधिकाधिक उपयोग मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए खतरा बन रहा है। हम प्लास्टिक को कम करने, पुन: उपयोग करने व पुनर्चक्रण करने की आदतों को विकसित करें। भावी पीढ़ी पौधरोपण करे तथा पौधों की देखभाल का दायित्व संभाले। बच्चे पेड़ों का ख्याल रखना सीखें।
प्रभारी सचिव ने उपस्थितों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें। जीवन को प्रकृति से जोड़ें तथा प्रकृति के साथ चलें। प्रदेश सरकार के वंदे गंगा— जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। हम इन गतिविधियों से खुद को जोड़ें तथा पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। हम पर्यावरण से जुड़ी जानकारियों को सीखें, समझें व अपनाएं।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए वंदे गंगा— जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
डीसीएफ वीरेन्द्र सिंह कृष्णिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नेचर पार्क में विकसित पौधों, वृक्षारोपण गतिविधियों की जानकारी दी। एसीएफ महेन्द्र लेखाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पौधरोपण किया, क्विज में विजेताओं को भेंट किए तुलसी के पौधे
इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत, संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, डीसीएफ वीरेन्द्र कृष्णिया ने पौधरोपण किया।
इसी के साथ क्विज प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों व उपस्थितों ने भाग लिया। क्विज में माही शर्मा, दिव्यांशी व दृष्टि शेखावत विजेता रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट किए। इस अवसर पर अतिथियों ने सम्पूर्ण प्रदेश में गंगादशमी के अवसर पर प्रारंभ हुए वंदे गंगा —जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी।
इस दौरान एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा, दीनदयाल सैनी, सीपी शर्मा, रेंजर दीपचंद यादव, रेंजर पवन शर्मा, रामनिवास ख्यालिया, धनश्याम सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।
TagsChuru पर्यावरण संरक्षणजिला स्तरीय आयोजनकई अधिकारी शामिलChuru environmental protectiondistrict level eventmany officials involvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





