राजस्थान
Sirohi में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित
Tara Tandi
3 Aug 2025 11:22 AM IST

x
Jaipur जयपुर । खंडेलवाल छात्रावास, सिरोही में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं उद्यमियो द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय आकांक्षा हाट का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी , सांसद लुम्बाराम चौधरी पिंडवाडा- आबू विधायक समाराम गरासिया , जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ,रक्षा भंडारी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार सहित जन प्रतिनिधिग के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संपन्न संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया। सम्पूर्णता अभियान के तहत जिला स्तर पर संकेतकों की संतृप्ति हेतु बेहतर मॉनिटरिंग एवं टीम सहयोग के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य आयोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक , मुख्य शिक्षा अधिकारी , कृषि विभाग के सहायक निदेशक आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर 4 संकेतकों की संतृप्ति हेतु उपखंड अधिकारी आबूरोड़ को कांश्य पदक से नवाज़ा गया।
आकांक्षा हाट में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने स्थानीय स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया और हस्तनिर्मित सामग्रियों को बढावा देने वाले उद्यामियों से संवाद भी किया। सिरोही के उत्पाद देखने व खरीदने का यह एक स्वर्णित अवसर है।
आकांक्षा हाट का आयोजन नीति आयोग के वोकल फोर लोकल“ पहल के तहत किया गया जिसमें जिले में निर्मित विभिन्न उत्पाद वन धन केंद्र राजीविका द्वारा निर्मित ऑर्गेनिक शहद, सौंफ मुखवास, गोंद, मसाले, पलाश साबुन आदि के साथ जूट निर्मित उत्पाद अचार, खिचिया , आर्टिफिशियल ज्वेलरी, महिला पोशाक, एवं विभिन्न फूड स्टॉल जैसे कार्न चार्ट, रबड़ी ,वडा पाव आदि की स्टाल लगाई गई। जिले के अन्य युवा उद्यमियों द्वारा लकड़ी के खिलौने, सिरोही की प्रसिद्ध तलवार, चमड़ा उत्पाद, चाय पैकेट, मोरिंगा उत्पाद के साथ ही महिला उद्यमियों द्वारा लाडू गोपाल पोशाक, राखियां, बेकरी उत्पाद आदि के स्टाल लगाए गए , इसके अतिरिक्त आरसेटी, लीड बैंक, कृषि विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हिस्सा लिया गया। आकांक्षा हाट कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका श्रीमती अंबिका राणावत ने बताया कि आकांक्षा हाट में प्रतिदिन स्कूली बच्चों हेतु प्रतियोगिता जैसे मेहंदी गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी एवं विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम जी बिश्नोई , उपनिदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकित राजपुरोहित एवं अन्य जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा नीति आयोग के तत्वावधान में आयोजित “आकांक्षा हाट” अवलोकन किया एवं सभी उपस्थितजनों से अनुरोध किया गया कि वे इस हाट में प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें तथा “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिले के महिला स्वयं सहायता समूह, एमएसएमई उद्योगों के द्वारा निर्मित उत्पादों के क्रय विक्रय के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मेंहदी,गायन,नृत्य आदि विविध प्रतियोगिताएं होंगी वहीं 500 रु की खरीद पर निश्चित उपहार जीतने का मौका भी है।
TagsSirohi जिला स्तरीयसंपूर्णता अभियानसम्मान समारोह आयोजितSirohi district levelcompleteness campaignhonor ceremony organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





