राजस्थान

जिला कारागृह एवं सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, दी विधिक जानकारी

Tara Tandi
25 Aug 2023 1:43 PM GMT
जिला कारागृह एवं सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, दी विधिक जानकारी
x
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने शुक्रवार को जिला कारागृह एवं सखी सेन्टर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने कारागृह में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं, सजायाफ्ता बंदियों के प्रकरणों में अपील, उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण एवं प्रकरणों में हो रही पैरवी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, लाईब्रेरी, बैरक एवं बंदियों के संबंध में अन्य जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सचिव व्यास ने आगामी 09 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, निः6ाुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यूटीआरसी के अंतर्गत आने वाले बंदियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श तथा नवआगन्तुक बंदियों से भी संवाद किया।
सचिव व्यास ने सखी सेन्टर के निरीक्षण के दौरान सेन्टर में आगन्तुक पीड़ित महिलाओं, महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई विधिक सहायता, पैनल अधिवक्ता, पुलिस सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके द्वारा पीड़ित महिलाओं को रखे जाने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया तथा महिला अधिकारों, महिलाओं के लिए विभिन्न कानूनों, प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
---
Next Story