राजस्थान
जिला कलक्टर ने किया स्वीप ई.बुलेटिन का विमोचन -मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्वीप की भूमिका
Tara Tandi
12 March 2024 7:58 PM IST

x
श्रीगंगानगर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री लोकबंधु द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वीप टीम द्वारा तैयार किए गए ई-बुलेटिन का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में स्वीप गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जिला स्वीप टीम द्वारा तैयार किए गए ई-बुलेटिन की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाकर समुचित प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ श्री मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन श्री कैलाशचंद्र शर्मा, सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल कुमार शाक्य, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, प्रधानाचार्य श्री राकेश बंसल, जिला स्वीप समन्वयक श्री रमन कुमार असीजा, स्वीप टीम सदस्य श्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को ई-बुलेटिन का प्रकाशन नोडल अधिकारी स्कूली शिक्षा, कॉलेज शिक्षा व नोडल अधिकारी उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी मतदाताओं को नैतिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रयास किया जावेगा। साथ ही सभी विद्यालयों में इस ई-बुलेटिन को प्रिंट कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जावेगा। (फोटो सहित)
Tagsजिला कलक्टरस्वीप ई.बुलेटिनविमोचन -मतदान प्रतिशत बढ़ानेस्वीप भूमिकाDistrict CollectorSVEEP e-Bulletinrelease - to increase voting percentagesweep roleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





