राजस्थान

विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुशल कार्य निष्पादन पर जिला कलक्टर लोकबंधु सम्मानित

SANTOSI TANDI
9 March 2024 2:26 PM GMT
विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुशल कार्य निष्पादन पर जिला कलक्टर लोकबंधु सम्मानित
x
श्रीगंगानगर । केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कुशल कार्य निष्पादन पर जिला कलक्टर श्री लोक बंधु को सम्मानित किया गया है।
श्री लोक बंधु को यह सम्मान भरतपुर जिला कलक्टर के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत द्वारा प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर से पहले श्री लोक बंधु भरतपुर में बतौर जिला कलक्टर कार्यरत रहे। इस दौरान उनके कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकृत करते हुए आमजन को लाभान्वित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा श्री लोकबंधु को सम्मानित करने पर जिला प्रशासन श्रीगंगानगर के अधिकारियों और कार्मिकों ने भी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Next Story