
x
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अंशदीप ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सामान्य शाखा, न्याय शाखा, राजस्व शाखा, कार्यालय अधीक्षक शाखा, चुनाव शाखा, आईटी सेल, जन अभाव अभियोग एवं निराकरण, स्टोर शाखा, लेखा शाखा, प्रस्थापना शाखा, सहायता शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों व अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, व्यक्तिगत लाभ से संबंधित जानकारियां ली तथा अब तक की प्रगति को जाना। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. हरीतिमा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सर्तकता श्री उम्मेद सिंह रतनू भी साथ थे। (फोटो सहित)

Tara Tandi
Next Story