
x
श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने शनिवार को चक 3 वाई, 5 वाई व 4 जैड में चल रहे नरेगा कार्यो व श्रमिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेट द्वारा मैजरमेंट की सही जानकारी नहीं होने पर मेट को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों की संख्या तथा भुगतान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने रेलवे लाईन के ट्रेक सुदृढीकरण के कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या व कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य रेल अधिकारियों की देखरेख में करवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पक्का खाला, पट्टडा सुदृढीकरण कार्य को देखा तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ तकनिकी सहायक ने टॉस्क को लेकर संतोषजनक जवाब नही देने पर असंतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में टॉस्क की पूरी जानकारी रखने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता श्री रमेश मदान तथा विकास अधिकारी श्री भंवर लाल स्वामी भी मोजूद थे। (फोटो सहित-3,4,5)
Tagsजिला कलक्टरकिया नरेगा कार्योनिरीक्षणDistrict Collectordid NREGA worksinspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





