राजस्थान
जिला कलेक्टर ने किया नगर विकास न्यास में ई.समाधान सुविधा का शुभारंभ
Tara Tandi
19 July 2025 8:12 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शनिवार को नगर विकास न्यास द्वारा कार्यालय में शुरू की गई डिजिटल सुविधा नागरिक सेवा केंद्र ‘‘ई-समाधान’’ का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने नगर विकास न्यास द्वारा जारी पौधारोपण और वर्षा जल निकासी कार्यव्यवस्था का भी अवलोकन किया।
नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा ने बताया कि जिला कलक्टर ने शनिवार को ई-समाधान सुविधा का शुभारंभ किया। ई-समाधान प्रणाली के जरिए आवेदकों को डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर द्वारा विकसित ई-समाधान प्रणाली का उद्देश्य कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को उनके दस्तावेज़ों की प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। इस प्रणाली के अंतर्गत जब कोई आवेदक यूआईटी कार्यालय आता है तो ऑपरेटर द्वारा उसका पंजीकरण किया जाता है और उसे पंजीकरण विवरण एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से प्राप्त होता है, साथ ही काउंटर से ई-समाधान रसीद भी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि जब संबंधित आवेदक के लिए ई-डाक तैयार की जाती है तो उसे पुनः सूचना भेजी जाती है कि उसका प्रकरण किस कर्मचारी के पास, किस कक्ष संख्या में प्रक्रियाधीन है। इस प्रणाली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट्स तैयार की जा सकती हैं तथा टोकन को पुनः मुद्रित (रीप्रिंट) किया जा सकता है। यह पहल पारदर्शिता, सुविधा और कार्यकुशलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास द्वारा किए जा रहे पौधारोपण और वर्षा जल निकासी कार्यव्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए दीर्घकालीन योजना बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सीवरेज कनेक्शन कार्य का भौतिक सत्यापन करने एवं आरयूआईडीपी द्वारा बारिश के दौरान सड़कों नहीं तोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। न्यास अधिकारियों को एसटीपी के पीछे 43 बीघा भूमि को वर्षा जल संरक्षण हेतु विकसित करने, सघन पौधारोपण और सौन्दर्यकरण के लिए निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर योजनाए दर्पण एन्क्लेव तथा शहर में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
गौतम बुद्ध नगर योजना के समग्र विकास एवं सौन्दर्यकरण के साथ-साथ पार्कों के विकास के लिए भी जिला कलक्टर ने न्यास अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास न्यास एक्सईएन श्री सुरेंद्र पूनिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Tagsजिला कलेक्टरनगर विकास न्यासई.समाधान सुविधा शुभारंभDistrict CollectorCity Development Trustlaunch of e-solution facilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





