राजस्थान
जिला कलक्टर ने किया सीएमएचओ ऑफिस एवं डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण हीट वेव
Tara Tandi
24 May 2024 1:37 PM IST

x
श्रीगंगानगर । भीषण गर्मी और हीट वेव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला कलक्टर श्री लोकबंधु शुक्रवार ने सुबह 9.30 बजे सीएमएचओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने सीएमएचओ ऑफिस के समस्त अनुभागों एवं कक्षों का निरीक्षण करने के बाद डिस्पेंसरी की व्यवस्थाएं भी देखी।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों एवं हीट वेव के मद्देनजर विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने ई-फाइलिंग, ई-डाक, रिकॉर्ड संधारण, समस्त स्टाफ के सुबह 9.30 बजे ऑफिस पहुंचने, नियमित रूप से साफ-सफाई एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलक्टर ने यूपीएचसी नंबर 2 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां रोगियों से बात कर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को हीट वेव एवं मौसमी बीमारियों को लेकर कोई समस्या का सामना न करना पड़े। विभाग के अधिकारी शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हीट वेव और मौसम बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मौके पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला एवं एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता सहित स्टाफ मौजूद रहा। (फोटो सहित)
Tagsजिला कलक्टरसीएमएचओ ऑफिसडिस्पेंसरी औचकनिरीक्षण हीट वेवDistrict CollectorCMHO OfficeDispensary SurpriseInspection Heat Waveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





