राजस्थान

खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, 10 घायल

mukeshwari
8 July 2023 5:17 PM GMT
खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, 10 घायल
x
खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद
भरतपुर। भरतपुर थाना इलाके में गांव रतनपुरा में खेत की मेड़ को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लाठी भाटा जंग में 4 महिलाओं सहित करीब 10 जने घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों की सहायता से घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत में घायल 4 जनों को भरतपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव रतनपुरा में मनोहरी व मोहन सिंह जाटव में खेत की मेड़ को लेकर विवाद था।
इसके चलते देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने लाठी पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया। जिसमें करीब 10 जने घायल हो गए। घायल हुए 10 जनों को उपचार के लिए सीएचसी वैर में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में मनोहरी पुत्र शेडू 65 वर्ष, रामरती पत्नी प्रेम सिंह 45, नेमो पुत्र रमेश 45, रमेश पुत्र हरभजन 75, प्रियंका पुत्री प्रेम सिंह 18, चंद्री पत्नी मनोहरी 60 वर्ष, पिस्ता पत्नी केदार 25 वर्ष, केदार पुत्र रमेश चंद 25 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र राम रतन 58 वर्ष, राजेश पुत्र सुनील 28 वर्ष को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिनमें से गंभीर 4 घायलों को भरतपुर आरबीएम रैफर कर दिया। सूचना पर एएसआई श्रीलाल मीना, बृजभान सिंह मय जाब्ते के अस्पताल में पहुंचे। जहां घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश करते हुए घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story