राजस्थान

बच्चों को लेकर दो भाइयों में विवाद, युवक को मारा चाकू

Admin4
4 Sep 2023 10:27 AM GMT
बच्चों को लेकर दो भाइयों में विवाद, युवक को मारा चाकू
x
भरतपुर। भरतपुर शहर के थाना कोतवाली इलाके मेंभाइयों के विवाद में छुड़ाने आए मामा व उसके पुत्र ने एक युवक पर चाकू से हमला करघायल कर दिया। युवक को घायल अवस्था में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीररूप से घायल युवक अरुण (30) पुत्र राजू निवासी हरिजन बस्ती को आईसीयू में भर्तीकिया गया है।अरुण की प|ी पिंकी ने बताया कि उसकेपति और पति के भाई सागर में बच्चों को लेकर शाम को झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों भाइयोंमें हाथापाई हो गई। जिन्हें छुड़ाने के लिए उनकेमामा रामनाथ और उनका बेटा रितिक मौके परपहुंचे। दोनों को लड़ाई से छुड़ाने पर मामा गिरगया। जिसके बाद मामा और उनका बेटा,अरुण से झगड़ने लगे। मामा और अरुण कोआसपास के लोगों ने छुड़ा दिया। कुछ देर बादमामा व उसके पुत्र ने किसी धारदार हथियार सेहमला कर अरुण को घायल कर दिया। घटनाके समय बिजली नहीं होने के कारण वह देखनहीं पाए कि हमला किस हथियार से किया है।जिसके बाद घायल अवस्था में अॉटो सेआरबीएम में भर्ती कराया गया।अरुण के भाई विशाल ने बताया कि अरुणके सीने और पेट पर पांच घाव हैं। लहूलुहानअरुण को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करायागया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story