राजस्थान

Bikaner में बूथ स्तर के राजनीतिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Admindelhi1
2 Aug 2024 11:31 AM IST
Bikaner में बूथ स्तर के राजनीतिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा
x
जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार पर अपना विश्वास जताया: जिला महासचिव श्याम पंचारिया

बीकानेर: भाजपा ग्रेटर कार्यसमिति बीछवाल मंडल की बैठक मंडल कार्यालय बीकानेर में आयोजित हुई। बैठक में जिला महासचिव श्याम पंचारिया ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार पर अपना विश्वास जताया है. उन्होंने मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में गरीबों के कल्याण में लगातार अपना विश्वास व्यक्त किया है। भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देते हुए आम आदमी को सुरक्षा का भरोसा दिलाने का काम किया।

मंडल महासचिव लक्ष्मण गुरिया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित सामाजिक एवं राजनीतिक प्रस्ताव में बूथ स्तर पर विस्तृत राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. बैठक में मंडल महामंत्री लक्ष्मण गुरिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश सुथार, मंडल उपाध्यक्ष हड़मान नाई, मंडल मीडिया समन्वयक श्याम शर्मा, सरपंच कानासर भगवान राम चंदोरा, आईटी सेल सज्जन सिंह, उपसरपंच उपेन्द्र सिंह, गजे सिंह भाटी, चैन सिंह भाटी, विकास बिश्नोई, राधेश्याम धायल, जसवन्त सिंह, लक्ष्मण गर्ग, मलकीत सिंह खारा, श्रवण तिवाड़ी आदि मण्डल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Story