राजस्थान

दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Tara Tandi
22 Sept 2023 6:35 PM IST
दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
x
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अलसीसर ब्लॉक में राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान एवं गरीब की दुनिया सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी निखिल कुमार द्वारा उपस्थित दिव्यांगजन को मतदान की शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान विभाग के कार्मिक बजरंग, शीला, राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के कैलाश टेलर एवं राकेश सीरोवा, गरीब की दुनिया सेवा संस्थान के रमेश काला एवं नंदकिशोर टेलर तथा ममता सेवा संस्थान की सुमन चौधरी सहित क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहे ।
Next Story