राजस्थान

पर्यटन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देखी चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग

Tara Tandi
23 Aug 2023 7:47 PM IST
पर्यटन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ देखी चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग
x
पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने बुधवार को पर्यटन भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चांद पर चंद्रयान 3 मिशन की सफल लैंडिंग को देखा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी पूरा पर्यटन विभाग बना। इस घटना के लाइव प्रसारण के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल में तीन एल ई डी की व्यवस्था की गई थी। यह क्षण भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
Next Story