राजस्थान

Sri Ganganagar-Suratgarh से अनूपगढ़ तक सीधी रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी

Tara Tandi
28 Jun 2025 1:55 PM IST
Sri Ganganagar-Suratgarh से अनूपगढ़ तक सीधी रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने दिल्ली में रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इलाके की रेल से सम्बन्धित अनेक मांगे रखी। निहालचंद और रेलमंत्री श्री वैष्णव के बीच वार्ता बड़ी सकारात्मक रही। श्री निहालचंद ने हनुमानगढ़ में वाशिंग लाइन की सौगात देने के लिए रेलमंत्री जी का आभार जताया। इस पर रेलमंत्री श्री वैष्णव की ओर से कहा गया कि वे जल्द ही इस वाशिंग लाइन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। श्री वैष्णव ने बताया कि लालगढ़-दादर-लालगढ़ दैनिक गाड़ी संख्या 14707/14708 के हनुमानगढ़ जंक्शन तथा गाड़ी संख्या 12489/12490 लालगढ़-दादर-लालगढ़ द्वि साप्ताहिक तथा लालगढ़-पुरी-लालगढ़ साप्ताहिक गाड़ी संख्या 20471/20472 के श्री गंगानगर तक विस्तार को स्वीकृत कर दिया गया है। हनुमानगढ़ वाशिंग लाइन के लोकार्पण के साथ ही इन ट्रेनों का विस्तार हो जाएगा।
इस मौके पर श्री निहालचंद ने श्री गंगानगर से वाया हनुमानगढ़-सादुलपुर इंटरसिटी नई ट्रेन की मांग के अलावा गाड़ी संख्या 14701/14702 श्री गंगानगर-बांद्रा टर्मिनस श्री गंगानगर ट्रेन के समय में सुधार की मांग रखते हुए कहा कि यह ट्रेन प्रातः 6.15 बजे बांद्रा पहुंचने के बाद रात्रि 9 बजे वापसी करती है जबकि एलएचबी रैक वाली इस ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण श्रीगंगानगर में होता है। बांद्रा से यह प्लेटफार्म रिटर्न ट्रेन के नाते दिन में ही रवाना हो जानी चाहिए, जिससे यात्री सही समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके। उन्होंने बठिंडा-दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस का भी विस्तार करने की मांग की। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 54703/54704 जयपुर-बठिंडा-जयपुर के ठहराव भी मांगे।
श्री निहालचंद ने रेलमंत्री के समक्ष एक बड़ी मांग श्री सूरतगढ़ से अनूपगढ़ की सीधी रेल कनेक्टिविटी के लिए रघुनाथगढ़ से जैतसर के मध्य नई बायपास ट्रैक बिछाने तथा श्रीगंगानगर को अनूपगढ़ से सीधी रेल कनेक्टिविटी के लिए स्वरूपसर जंक्शन के पास बायपास लाइन बिछाने की मांग की जिस पर मंत्री जी ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर दी। जल्द ही यह बायपास बनेगा। इस बायपास के बनने से इलाके की जनता को बड़ा लाभ होगा।
Next Story