राजस्थान

सहकारिता विभाग का संवाद 4 सितम्बर को

Tara Tandi
2 Sept 2023 6:47 PM IST
सहकारिता विभाग का संवाद 4 सितम्बर को
x
राज्य सरकार की विशेष पहल पर राजस्थान मिशन -2030 को लेकर सहकारिता विभाग के विजन डॉक्यूमेंट 2030 के लिए 4 सितम्बर को सवेरे 10 बजे चूरू केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मीटिंग हॉल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार संदीप शर्मा ने बताया कि सहकारिता विभाग की ओर से विकसित राजस्थान 2030 हेतु विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए सुझाव संकलित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहकारिता रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू ने राज्य के सभी संभाग एवं जिला स्तर संवाद कार्यक्रम जारी किया है।
Next Story