राजस्थान

दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Admin4
24 Jun 2023 9:22 AM GMT
दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने गांव हाकमाबाद के ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। पंजाब के निकटवर्ती एक गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ ढोंगी बाबा के घर बनी समाधि पर धोक लगाने के लिए आई थी। बाबा दोनों को पास के खेत में ले गया। फिर उसने भाई को किसी काम से गांव में भेज दिया। पीछे से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार 16 जून की दोपहर को यह घटना हुई।
किशोरी ने तब किसी को कुछ नहीं बताया। वह अपने भाई के साथ चुपचाप अपने गांव चली गई। वहां उसने दो दिन बाद मां को ढोंगी बाबा द्वारा की गई हरकत के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां ने 20 जून को थाने में आकर रिपोर्ट दी, जिस पर तथाकथित बाबा महेंद्र मेघवाल (35) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी बाबा महेंद्र मेघवाल को हिरासत में ले लिया। उसे अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Next Story