
x
Dholpur धौलपुर: शहर के बाड़ी रोड पर मंगलवार की शाम एक भीषण हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 220 केवी जीएसएस के सामने हुई, जहां सामान से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। दुर्भाग्यवश उसी वक्त बगल से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक ट्रक के नीचे दब गए और उसके बाद ट्रक में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। आग की लपटों में घिरे ट्रक और उसके नीचे दबे युवकों को बचाने के लिए क्रेन मंगाई गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया लेकिन गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 19 वर्षीय अरविंद पुत्र मातादीन और 22 वर्षीय विजय उर्फ करूआ पुत्र पप्पू के रूप में हुई, जो धौलपुर शहर के भोगीराम नगर कॉलोनी के निवासी थे। परिवार वालों के अनुसार दोनों दोस्त एक शादी समारोह में जाने के लिए बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बाड़ी से धौलपुर की ओर आ रहा ट्रक लहराते हुए तेज रफ्तार में था और अचानक बेकाबू होकर पलट गया, जिसके नीचे बाइक सवार दोनों दोस्त दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य किया और हालातों को नियंत्रण में लाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
यह पूरा हादसा पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे ट्रक की रफ्तार और बेकाबू होने की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
TagsDholpur ट्रक पलटनेदो दोस्तों मौतDholpur truck overturnstwo friends dieजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





