राजस्थान

Dholpur: संत रविदास कलश यात्रा के धौलपुर आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल

Admindelhi1
10 Aug 2026 9:24 AM IST
Dholpur: संत रविदास कलश यात्रा के धौलपुर आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल
x
धौलपुर में संत रविदास कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

धौलपुर: संत शिरोमणि रविदास महाराज की कलश यात्रा का रविवार को धौलपुर जिले में मंगल प्रवेश हुआ। संत शिरोमणि रविदास महाराज की कलश यात्रा करौली जिले की यात्रा पूर्ण कर धौलपुर जिले की सीमा बथुआ खो सरमथुरा में प्रवेश किया।

रथ यात्रा को करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के रथ यात्रा के प्रभारी बृजलाल डीकोलिया एवं करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव ने धौलपुर के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं धौलपुर करौली-लोकसभा यात्रा के प्रभारी श्रवण कुमार वर्मा तथा यात्रा के जिला संयोजक कमल पहाड़िया को कलश दिया। धौलपुर जिले की सीमा में कलश यात्रा के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने बताया कि यह रथ यात्रा धौलपुर जिले की चारों विधानसभाओं बसेड़ी, बाड़ी, राजाखेड़ा एवं धौलपुर विधानसभा में गांव-गांव जाएगी। अंत में इस यात्रा का समापन धौलपुर विधानसभा भाजपा कार्यालय धौलपुर में होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक बसेड़ी सुखराम कोली एवं भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Next Story