राजस्थान

Dholpur : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण

Tara Tandi
26 July 2024 6:24 PM IST
Dholpur : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण
x
Dholpur धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह के सभी बालकों से रूबरू होकर गृह में बच्चों के आवास, रसोई घर, चिकित्सीय व्यवस्था, शौचालय, स्नानगृह इत्यादि सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के सुरेन्द्र सिंह, संप्रेषण गृह के कनिष्ठ सहायक संजय सहित गृह का स्टॉफ मौजूद रहा।
Next Story