राजस्थान

Dholpur: सशक्त कार्यकर्ताओं से ही पार्टी संगठन होगा मजबूत: मीणा

Admindelhi1
22 May 2026 4:45 PM IST
Dholpur: सशक्त कार्यकर्ताओं से ही पार्टी संगठन होगा मजबूत: मीणा
x

धौलपुर: भारतीय जनता पार्टी की धौलपुर जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन गुरूवार को हुआ। स्थानीय सोना हवेली मैरिज होम में आयोजित दो दिवसीय अभियान में संपन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। गुरूवार को प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि सशक्त पार्टी कार्यकर्ता से ही सशक्त संगठन संभव है। इसलिए भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उदेश्य संगठन स्तर पर कार्यकर्ता के कार्य का विभाजन कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मजबूत करना है।

प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा सरकार वाला क्रम तोड़ना होगा। गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही राजस्थान को भी लाना होगा। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उर्जा का संचार हुआ है। आने वाले समय में संगठन में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के समापन सत्र में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण शिविर प्रभारी रानू पाराशर ने कहा कि इस शिविर में विभिन्न सत्रों में संगठन कौशल के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उपयोगी जानकारी दी गई है। जिससे संगठन को नई शक्ति मिली है। पाराशर ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन संबंधी आगामी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वाचाराम बघेल,प्रदीप सिसोदिया एवं राजीव रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, वर्ग संचालक श्रवण कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा एवं गिर्राज सिंह मलिंगा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा,जिला सह प्रभारी गोविंद सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर एवं बांकेलाल लोधा, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाडिया,युवा मोर्चा नेता राहुल राणा, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना एवं सोशल मीडिया हेड रितिक वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story